Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश : केंद्रीय सूखा अध्ययन दल ने 4 जिलों का दौरा किया

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में अल्प वर्षा के चलते फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय सूखा अध्ययन दल ने सोमवार को चार जिलों-उमरिया, रीवा, शहडोल और कटनी के कई गांवों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, अध्ययन दल ने उमरिया जिले के मानपुर विकास खंड के गांव गोवर्दे में प्रभावित फसलों का जायजा लिया और चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा की। दल के सदस्यों ने रबी सीजन की बोनी, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई संसाधनों और गर्मी के मौसम तक पेयजल की व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों और अधिकारियों से चर्चा की।

केंद्रीय अध्ययन दल के सदस्यों ने रीवा जिले में रायपुर, मनगवां और हनुमना तहसील के प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने फसल कटाई प्रयोग, सर्वे तथा प्रभावित किसानों की सूची के संबंध में विस्तार से चर्चा की। दल के सदस्यों ने रीवा कृषि उपज मंडी का दौरा कर वहां भी फसल की गुणवत्ता को देखा।

केन्द्रीय अध्ययन दल ने शहडोल जिले के गोहपारु विकास खंड के गांव असवारी और मलथार का दौरा किया। उसने फसलों का निरीक्षण किया। दल के सदस्यों ने पेयजल की उपलब्धता, पशुओं के लिए चारा तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अध्ययन दल ने कटनी तथा पन्ना जिले के भी कई गांवों का दौरा किया।

 

Continue Reading

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending