Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश मे जापानी नागरिक की हत्या में पांच आतंकियों को फांसी

Published

on

Loading

ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने एक जापानी नागरिक की हत्या के मामले मंगलवार को पांच इस्लामवादी आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई, जबकि एक आरोपी को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उत्तरी रंगपुर जिले में नकाबपोश आतंकियों ने जापानी नागरिक कुनियो होशी (65) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह मोटरसाइकिल से एक घास परियोजना का दौरा करने जा रहे थे। इस घटना से एक सप्ताह पहले ढाका के कूटनीतिक क्वार्टर में इसी तरह एक इतालवी सहायता कर्मी की भी हत्या की गई थी।
लोक अभियोजक रतीश चंद्र भौमिक ने कहा कि पांचों आतंकियों ने देश और सरकार को अस्थिर करने के लिए होशी की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने कहा कि सभी पांच आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के सदस्य हैं।
विदित हो कि बांग्लादेश में विदेशियों पर शायद ही हमले होते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इस्लामवादी हिंसा में वृद्धि हुई है। अभी तक धार्मिक उग्रवाद की ऑनलाइन आलोचना करने वाले छह लोगों की नृशंस हत्या हो चुकी है।
साल 2013 से अब तक धार्मिक आतंकवादी 48 लोगों की हत्या कर चुके हैं जिनमें कैफे हमले के 20 पीड़ित भी शामिल हैं। बचाव पक्ष के वकील अबुल हुसैन ने अदालत के फैसले पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि वे सजा के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending