Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले दो भारतीयों को पाकिस्तान ने भेजा स्वदेश

Published

on

Loading

पाकिस्तान, बिलाल अहमद, स्वरूप कपड़े, स्वेटर, बैग

LOC

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कल कश्मीर के दो भारतीय व्यक्तियों को स्वदेश भेज दिया। ये दोनों युवक साल 2014 और 2015 को गलती से बार्डर पार करके पाकिस्तान आ गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान वे उनको कल वापस भेज दिया।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि 23 वर्षीय बिलाल अहमद जुलाई, 2015 में और 24 वर्षीय अरफाज यूसुफ जनवरी, 2014 में गलती से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे और तब से यहां फंसे हुए थे।

पाकिस्तान ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेने के बाद उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। इतना ही नही उन्हे भेजते वक्त पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें उपहार स्वरूप कपड़े, स्वेटर, बैग, जूते और मिष्ठान भी दिए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending