Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फोक्सवैगन दक्षिण कोरिया से 1 लाख कारें वापस लेगी

Published

on

Loading

सियोल। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन डीजल उत्सर्जन स्कैंडल के बाद दक्षिण कोरिया से लगभग एक लाख कारें वापस मंगा सकती है। योनहप समाचार एजेंसी की रपट के अनुसार, उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि फोक्सवैगन की स्थानीय इकाई ऑडी फोक्सवैगन कोरिया ने बुधवार को देश के पर्यावरण मंत्रालय के पास घरेलू बाजार में उसके बिक्री आंकड़े, निर्मित उपकरणों की जानकारी और सुधारात्मक कदमों के आंकड़ें दर्ज कराए।

सुधारात्मक कदमों में स्थानीय खरीदारों को मुआवजा देना शामिल है।

फोक्सवैगन के आठ मॉडल की लगभग 92,000 कारों को वापस लिया जाएगा, जिसमें गोल्फ, जेटा, बीटल, पसाट और टाइगुआन मॉडल शामिल हैं। इसके साथ ही ऑडी के छह मॉडल की लगभग 35,000 वाहनों को बाजार से वापिस लिया जाएगा। इसमें ए3, ए4, ए5, ए6, क्यू3 और क्यू5 शामिल हैं।

सांसदों ने अगले सप्ताह परिवहन मंत्रालय के संसदीय ऑडिट में शामिल होने के लिए ऑडी फोक्सवैगन कोरिया के प्रमुख थॉमस कुहल को पेश होने को कहा है।

सांसद फोक्सवैगन के उत्सर्जन स्कैंडल और आयातित बीएमडब्ल्यू कारों की अत्यधिक मरम्मत लागत मामले की जांच कर सकते हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending