Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रेरणादायक है राष्ट्रीय पुरस्कार : सिम्हा

Published

on

Loading

दक्षिण भारतीय अभिनेता बॉबी सिम्हा का मानना है कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाना आगे अच्छा काम करते रहने के लिए एक प्रेरणा होते हैं। उन्होंने मंगलवार को तमिल फिल्म ‘जिगरथांडा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। सिम्हा ने मंगलवार को बताया, “मैं गद्गद् हूं। मुझे लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं। यह पुरस्कार अच्छा काम जारी रखने की एक प्रेरणा है।”

सिम्हा इस वक्त तमिल फिल्म ‘पामभू सत्तै’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

‘पामभू सत्तै’ के निर्माता मनोबाला ने  बताया, “मैं पर्दे पर सिम्हा की मौजूदगी से हमेशा प्रभावित हुआ हूं। उनके अभिनय की प्रतिभा दर्शकों के जिगर में उतरने का उनका हथियार है। यह तो बस एक शुरुआत है। मेरी फिल्म ‘पामभू सत्तै’ उनकी गुप्त प्रतिभाओं को और ज्यादा उजागर करेगी।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending