Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मेरा राष्ट्रीय पुरस्कार वापस ले लो:अक्षय कुमार

Published

on

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अभिनेता अक्षय कुमार, बॉलीवुड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'रुस्तम'

Loading

मुंबई। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर आलोचनाओं का शिकार हुए अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि बॉलीवुड में 25 साल तक काम करने के बाद भी लोगों को लगता है कि मैं इस पुरस्कार के काबिल नहीं, तो वे इसे वापस ले सकते हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, अभिनेता अक्षय कुमार, बॉलीवुड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, 'रुस्तम'

अक्षय को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया, जो नौसेना कमांडर के.एम. नानावती से जुड़ी घटना पर आधारित है।

पुरस्कार पाने से आलोचनाओं से घिरे अक्षय ने कहा, “मैं पिछले 25 साल से इस फिल्म जगत में काम कर रहा हूं और मैंने देखा है कि जब भी किसी को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलता है, तो यह बहस जरूर छिड़ जाती है। मैंने 25 साल बाद यह पुरस्कार जीता है। अगर आपको लगता है कि मैं इसके काबिल नहीं, तो आप इसे वापस ले सकते हैं।”

अक्षय यहां मूवी स्टंट्स आर्टिस्ट संघ के एक समारोह में मौजूद थे, जो हिंदी फिल्मों में स्टंट करने वाले कलाकारों को बीमा प्रदान करता है।

‘खिलाड़ी’ और ‘मोहरा’ जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय अक्षय वर्तमान में देशभक्ति पर आधारित फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने इस क्रम में ‘रुस्तम’ के अलावा ‘हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’, ‘बेबी’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्में की हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending