Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका ने विकास, विशाल को जीत पर बधाई दी

Published

on

Loading

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘मैरी कॉम’ को सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलने से खुश अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अन्य विजेताओं विकास बहल (क्वीन) और विशाल भारद्वाज (हैदर) को भी बधाई दी। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘मैरी कॉम’ सर्वाधिक मनोरंजक सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित की गई। इस खुशी मेंप्रियंका ने एक ट्वीट किया, “जी! कभी किसी को इतना भी मत डराओ की डर ही खत्म हो जाए। उमंग कुमार, सेवइन क्वाड्रस (पटकथा लेखक), संजय सर और पूरी टीम को बधाई हो।”

प्रियंका ने ‘क्वीन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कंगना रनौत) को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर इसके निर्देशक विकास बहल को भी मुबारकबाद दी।

प्रियंका ने ट्विटर में लिखा, “फिल्म ‘क्वीन’ के असल राजा विकास बहल हैं। बधाइयां। आप पर गर्व है। क्या बेहतरीन सफर है। आप बिल्कुल इसके हकदार हैं।”

वहीं, ‘हैदर’ के लिए विशाल भारद्वाज को बधाई देते हुए लिखा, “हैदर’ को मिली सभी जीत के लिए आपको बधाई हो विशाल भारद्वाज। आप इसके सच्चे हकदार हैं सर।”

‘हैदर’ ने सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक (सुखविंदर सिंह), सर्वश्रेष्ठ संवाद एवं संगीत निर्देशक (विशाल भारद्वाज), सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (सुदेश अधाना) और सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइनर (डॉली आहलूवालिया) का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending