Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, सुशांत सिंह की ‘छिछोरे’ बेस्ट फिल्म, कंगना सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। कंगना रनौत मणिकर्णिका और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। वहीं हिन्दी फिल्म भोंसले के लिए मनोज वाजपेयी और असुरन (तमिल) के लिए धनुष को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

फीचर फिल्म कैटेगरी अवॉर्ड्स
बेस्ट फिचर फिल्म – ‘मारक्कर अरबिकादालिंते सिम्हम’ (मलयालम)
बेस्ट एक्ट्रेस – मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना रनौत
बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म एवार्ड)
बेस्ट एक्टर – हिन्दी फिल्म भोंसले के लिए मनोज वाजपेयी और असुरन (तमिल) के लिए धनुष को संयुक्त रूप से.
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – केसरी – तेरी मिट्टी – B Praak
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (ताशकंद फाइल्स के लिए)
बेस्ट डाइरेक्टर – बहत्तर हूरें के लिए संजय पूरण सिंह चौहान.
स्पेशल मेंशन – बिरयानी, जोनाकी पोरुआ, लता भगवान कारे, पिकासो.
बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) – विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – हिन्दी फिल्म कस्तूरी.

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending