Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रिया पिल्लई को राहत, लुकआउट नोटिस रद्द

Published

on

priyapillai, look-out-notice

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को ग्रीनपीस कार्यकर्ता प्रिया पिल्लई को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस रद्द कर दिया। प्रिया को जनवरी 2015 में लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान से नीचे उतार दिया गया था। ग्रीनपीस इंडिया ने अदालत के इस फैसले का स्वागत किया है। न्यायमूर्ति राजीव शाकधर ने 11 जनवरी को दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन विभाग के अधिकारियों द्वारा पिल्लई को लंदन जा रहे विमान से नीचे उतारने के दौरान दिए गए निर्देशों को वापस लेने का आदेश भी केंद्र सरकार को दिया है।

पिल्लई को मध्य प्रदेश के महान क्षेत्र में स्थानीय समुदायों के बीच उनके अभियान पर चर्चा के लिए लंदन आमंत्रित किया गया था। उनका यह अभियान यहां प्रस्तावित एक कोयला खनन परियोजना से स्थानीय समुदाय के जीविकोपार्जन पर पड़ने वाले खतरे को लेकर है। केंद्र सरकार के निर्देश पर लंदन जा रहे विमान में सवार पिल्लई को उतार दिया गया था। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था, जिसके खिलाफ प्रिया ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने अदालत को यह बताया था कि पिल्लई ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल’ हैं और इसलिए उन्हें हवाईअड्डे पर विमान से नीचे उतारा गया।

ग्रीनपीस इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कार्यकर्ता प्रिया पिल्लई के खिलाफ लुक आउट नोटिस रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है। पिल्लई ने कहा, “हमें राहत मिली है कि अदालत ने सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को कुचल दिया है। मेरी यात्रा पर प्रतिबंध नागरिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन था।” “यदि यह सरकार समावेशी विकास और सभी के लाभ के अपने वादों के प्रति ईमानदार है तो सरकार को जनता का दमन करने के बजाए उसके साथ मिल कर काम करने की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि यह ग्रीनपीस इंडिया और अन्य ईमानदार कार्यकर्ताओं द्वारा झेले जा रहे उत्पीड़न के अंत का संकेत है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending