Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम ने विधानसभा में लगाए ठुमके

Published

on

Veerbhadra-singh-dance

Loading

शिमला। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में गुरुवार को मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा हंगामा किए जाने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रतिद्वंद्वियों का उपहास उड़ाने का एक नया तरीका ईजाद किया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टी के विधायकों के नारों की लय पर ठुमके लगाना शुरू कर दिया। विधानसभा में मुख्यमंत्री को परंपरागत हिमाचली नृत्य करते देखकर सभी अचंभित हो पड़े।

विधानसभा में विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। यह नारेबाजी भाजपा और मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व वाली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच शिमला में हुई झड़प को लेकर हो रही थी। मामला 29 जनवरी का है, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री विपक्षी पार्टी के विधायकों के नारों की लय पर ठुमके लगाने लगे। उल्लेखनीय है कि पांच दिनों पहले ही मुख्यमंत्री ने अपनी बेटी की शादी की है।

विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने उन पर व्यंग्य कसते हुए कहा, “मुझे पंजाबी आती है और मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित हूं कि जल्द ही आपको भी आ जाएगी।” मुख्यमंत्री की छोटी बेटी अपराजिता सिंह का हाल ही में अंगद सिंह से विवाह हुआ है। अंगद सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह के पौत्र हैं। अमरिंदर सिंह का हिमाचल से लंबा रिश्ता रहा है। वह दो पैतृक बागों के मालिक हैं, पहला बाग नारकंडा के पास कंड्याली में स्थित है जबकि दूसरा बाग सोलन जिले में चैल के पास स्थित दोची में है। इन दोनों ही स्थानों पर वे प्राय: छुट्टियां मनाते हुए दिखते हैं। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम भी रहती हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending