Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री अगले सप्ताह सेशेल्स, मॉरीशस, श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे

Published

on

प्रधानमंत्री,सेशेल्स,मॉरीशस,श्रीलंका,विकास,मोदी,अवसर

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री 10 से 14 मार्च को सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे। 11 मार्च को सेशेल्स में मोदी राष्ट्रपति जेम्स एलेक्सिस मिशेल के साथ समुद्री संबंधी मजबूत करने और द्विपक्षीय विकास सहयोग बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

11-12 मार्च को मॉरीशस में प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगनाथ से द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए वार्ता करेंगे। वह मॉरीश के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित उत्सव के मुख्य अतिथि भी होंगे। 13-14 मार्च को श्रीलंका में मोदी राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना समेत अन्य प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेता से मिलेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह सर्वोच्च राजनीतिक स्तर पर संबंधों की घनिष्टता बढ़ाने और आपसी हित के प्रमुख मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करेगा।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending