Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

पीरियड्स में सेक्स से न करें परहेज, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

आज भी समाज में पीरियड्स को अपवित्र माना जाता है। वहीं अगर बात सेक्स संबंधों की हो तो लोग इसे बहुत प्राइवेट मानते हैं और इस बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं। लोगों में पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कई मिथक भी हैं।

कई लोगों का मानना है कि पीरियड्स में सेक्स रिलेशन बनाना हाइजीनिक नहीं होता और साथ ही इसमें अधिक दर्द भी होता है। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिलाओं के प्रजनन तंत्र को भी लाभ मिल सकता है।

अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में गायनेकोलॉजिस्ट डी फेनर ने कहा है कि पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से इसके दिन कम हो सकते हैं। इसके साथ-साथ पीरियड में ब्लड आना भी जल्दी बंद हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गेज्म से बॉडी ऑक्सीटॉसिन और डोपामाइन रिलीज करता है। इससे पीरियड पेन को भी कम करने में मदद मिलती है। असल में ऑर्गेज्म से जो हार्मोन्स रिलीज होते हैं वह पेन किलर से अधिक स्ट्रॉन्गर होते हैं।

शोध के अनुसार वे कपल जो पीरियड्स में यौन संबंध बनाते हैं उनका रिश्ता अधिक मजबूत होता है। इसके पीछे शोध में कारण भी स्पष्ट किया गया है। असल में पीरियड्स के दौरान कपल एक दूसरे से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में घृणा ना करते हुए अगर वे क्लोज आएं तो ये उनके रिश्ते को मजबूती देता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending