Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पं. उपाध्याय ने ग्वालियर में व्यक्त किया था एकात्म मानव दर्शन का विचार

Published

on

रामलाल

Loading

रामलाल ग्वालियर| मध्य प्रदेश में ग्वालियर की रामनारायण धर्मशाला में भाजपा के पितृ पुरुष पं़ दीनदयाल उपाध्याय ने 13 अप्रैल, 1964 को सर्वप्रथम एकात्म मानव दर्शन का विचार रखा था। इसी स्थान पर भाजपा ने गुरुवार को एक आयोजन करके पं. उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के महत्व का बखान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन शब्द कठिन है, लेकिन इसका अर्थ समझें तो यह अत्यंत सरल है। 1964 से पूर्व विश्व में पूंजीवाद एवं साम्यवाद का बोलबाला था। उस समय पं़ दीनदयाल जी उपाध्याय ने पूंजीवाद एवं साम्यवाद से अलग एकात्म मानववाद का विचार दिया। यह विचार भारत की मिट्टी का विचार है। भारत भूमि से निकला है और मानव कल्याण के लिए है।

रामलाल ने कहा कि साम्यवाद और पूंजीवाद के दोनों विचार मनुष्य के भौतिक सुख साधन से जुड़े हैं, जबकि पं़ दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया एकात्म मानव दर्शन का भारतीय विचारधारा से जुड़ा है, जिसके अनुसार भौतिक सुख साधन के साथ-साथ मुनष्य के लिए मानसिक व आंतरिक सुख का होना भी जरूरी है।

रामलाल ने कहा कि पं़ दीनदयाल के विचार के परिप्रेक्ष्य में सबका साथ, सबका विकास के विचार को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकारें अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर कार्य कर रही हैं। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने कहा कि ऐसे पुण्य स्थान पर एकत्रित होकर सभी अभिभूत हैं।

यह स्थान हमारे लिए मंदिर है। यहां एक ऐसा विचार प्रतिपादित हुआ जो मनुष्य के मन, बुद्धि, तन और कर्म को बढ़ाने का विचार है। एकात्म मानव दर्शन का विचार ही विश्व को शांति के पथ पर अग्रसर कराएगा। इस विचार को प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में लागू करने का कार्य किया है और केंद्र सरकार भी इस विचार के आधार पर ही देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर ने कहा कि 1964 व उससे पूर्व का समय जनसंघ के लिए अत्यंत कठिन था। उस दौर में हमारे पूर्वजों ने पूरी निष्ठा से एकात्म मानवदर्शन के विचार को आगे बढ़ाने का काम किया। उनकी त्याग, तपस्या और मेहनत के बल पर ही आज भाजपा का वटवृक्ष पल्लवित हो रहा है, जिसकी केंद्र और अनेक राज्यों की सरकारें एकात्म मानव दर्शन के विचार के अनुरूप समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर, थावरचंद्र गहलोत, महापौर विवेक शेजवलकर, प्रदेश सरकार के मंत्री जयभान सिह पवैया, नरोत्तम मिश्रा, माया सिह प्रदेश महामंत्री बी.डी. शर्मा भी मौजूद थे।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending