Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंजाब के 3 बदमाशों ने आत्महत्या की : पुलिस

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 13 जून (आईएएनएस)| पुलिस का कहना है कि कुख्यात अपराधी विकी गोंडर गिरोह के तीन वांछित गुर्गो ने मंगलवार को पुलिस द्वारा घेरे जाने के बाद हरियाणा में आत्महत्या कर ली।

बदमाशों की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ बंटी ढिल्लन, जसप्रीत सिंह उर्फ जंपी और निशान सिंह के रूप में हुई है।

ढिल्लन और जंपी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं निशान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के फरीदकोट की पुलिस ने अपने हरियाणा के समकक्षों के साथ तड़के सिरसा जिले के दाबवली के पास के एक गांव में एक घर को घेर लिया और बदमाशों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

पुलिस अक्षीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने संवाददाताओं के बताया कि पुलिस द्वारा घेर लिए जाने के बाद बदमाशों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने ढिल्लन और जंपी को सिर में गोली लगने से मृत पाया, जबकि निशान गोली लगने से घायल अवस्था में था।

पुलिस ने मुठभेड़स्थल से पांच हथियार बरामद किए हैं।

गोंडर पिछले साल नवंबर में पंजाब की उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल से भाग गया था।

Continue Reading

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending