Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत

Published

on

नाइजीरिया,विस्फोट,बोर्नो,आतंकवादी,सक्रियता,आत्मघाती,प्रत्यक्षदर्शी,कैमरून,गैर-इस्लामिक,शरीअत

Loading

अबुजा | नाइजीरिया में गुरुवार को हुए विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विस्फोट नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में हुआ, जहां आतंकवादी संगठन बोको हराम की सक्रियता सबसे अधिक है। विस्फोट के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्मघाती हमला था या नहीं। मृतकों और घयलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।

हमला बोर्नो राज्य के बियू शहर में हुआ, जहां गुरुवार को बाजार लगा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने फोन पर बताया, बियू में बाजार का दिन था, इसलिए वहां खूब भीड़ थी। इसी बीच हमें अचानक एक विस्फोट सुनाई दिया। स्थानीय लोगों ने विस्फोट के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया है, जो वर्ष 2009 से ही नाइजीरिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। बोको हराम ने नाइजीरिया, नाइरिया, कैमरून तथा चाड की सेना द्वारा अपने खिलाफ इन देशों में चलाए गए अभियान के बाद और अधिक हमले की धमकी देने वाला वीडियो जारी किया है।

बोको हराम का स्थानीय भाषा में अर्थ ‘गैर-इस्लामिक शिक्षा पाप’ है। यह आतंकवादी संगठन अफ्रीका की सर्वाधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में इस्लामिक शरीअत लागू करना चाहता है। नाइजीरिया की सीमा से सटे कैमरून, चाड और नाइजर में भी इसका प्रभाव है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending