अन्तर्राष्ट्रीय
नाइजीरिया में बोको हराम का नरसंहार, सिर काटकर ली 110 लोगों की जान

नई दिल्ली। बोको हराम के आतंकियों ने नाइजीरिया में 110 आम लोगों की गला काटकर हत्या कर दी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस बात का दावा दावा किया है। मृत लोगों में ज्यादातर किसान और मछुआरे शामिल हैं। हमले के बाद आतंकियों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बना लिया। यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है। रविवार को मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए।
यह हमला मुख्य शहर मैदुगुरी के नजदीक बसे एक गांव कोशोबे में हुआ है। बोको हराम ने गांव के किसानों को निशाना बनाया और उनकी हत्या कर दी। यह भयानक त्रासदी शनिवार को हुई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेहद क्रूर हमले में इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए। संयुक्त राष्ट्र के एडवर्ड कल्लन ने इस संबंध में बयान जारी कहा है कि ”इस घटना में 110 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई है। इस हमले में कई बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों से लैस हमलावर मोटरसाइकल से आए थे। शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए।
अन्तर्राष्ट्रीय
भारत की भेजी वैक्सीन पाकर खुश हुए ब्राज़ीली राष्ट्रपति, हनुमान जी की फोटो ट्वीट कर कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। भारत से कोरोना वायरस वैक्सीन की 20 लाख खुराक मिलने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने भगवान हनुमान की संजीवनी बूटी लेकर जाते हुए तस्वीर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का आभार जताया है। ब्राजीली राष्ट्रपति का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
उन्होंने लिखा कि वैश्विक बाधा को दूर करने के प्रयासों में शामिल एक महान भागीदार को पाकर ब्राजील सम्मानित महसूस कर रहा है। भारत से ब्राजील वैक्सीन का निर्यात कर हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने हिंदी में भी ‘धन्यवाद’ लिखकर भारत के प्रति अपना समर्थन जताया है।
भारत कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्र देशों को भी दिल खोलकर मदद कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जनवरी तक भारत ने विभिन्न देशों को कोविशील्ड की 1.417 करोड़ खुराक पहुंचाई है। इसमें भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामांर और सेशेल्स शामिल हैं। इनके अलावा भारत ने ब्राजील और मोरक्को सहित दुनिया के कई देशों को वैक्सीन सप्लाई कर रहा है।
-
socialmedia1 week ago
ज़रा बच के : इन खतरनाक ऐप्स को तुरंत अपने फ़ोन से कर दें डिलीट
-
लाइफ स्टाइल2 weeks ago
सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखेगा भुना हुआ लहसुन, यहां जानें कैसे
-
नेशनल2 weeks ago
जानिए क्यों खाए जाते हैं मकरसंक्रांति पर तिल के लड्डू, वजह है हैरान कर देने वाली!
-
ऑफ़बीट2 days ago
इस महिला के प्यार में दीवाने हो गए थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस
-
आध्यात्म2 weeks ago
मकर संक्रांति पर इन 3 राशियों की किस्मत चमक जाएंगी रातोंरात, पैसों की होगी बारिश!
-
socialmedia2 weeks ago
VIDEO : Sydney Test के दौरान Siraj से दर्शकों ने फिर की बदतमीज़ी, मिली सजा
-
socialmedia2 weeks ago
विहारी और अश्विन की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ
-
socialmedia2 weeks ago
VIDEO : कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राईरन का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण