Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया के 11 राज्य बर्ड फ्लू से प्रभावित

Published

on

Loading

लागोस| नाइजीरिया की सरकार ने बुधवार को 11 राज्यों के बर्ड फ्लू से प्रभावित होने की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री एकिनवुमी एडेसिना ने अबुजा में बर्ड फ्लू से संबंधित एक आपातकालीन बैठक में इसका खुलासा किया।

मंत्री ने बताया कि जिन राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं, उनमें कानो, लागोस, उगुन, रिवर्स, डेल्टा, ईडो, प्लेटो, गोम्बे, इमो, ओयो और जिगावा हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने फ्लू से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए कोष को मंजूरी दी है।

एडेसिना ने 72 घंटे के अंदर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

नौ राज्यों के 39 फार्मो को मुआवजा दिया जाएगा, जहां बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कुक्कटों को मारने की प्रक्रिया जारी है।

मंत्री के अनुसार, 21 जनवरी तक 1,39,505 कुक्कटों में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए, जिनमें से 22,173 की मौत हो गई। 27 जनवरी तक 2,32,385 मामले सामने आए, जिसमें से 51,444 की मौत हो गई।

एडेसिना ने कहा कि उनका मंत्रालय बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending