Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

धन की हेराफेरी मामले में 2 लोग सीबीआई के हवाले

Published

on

प्र्वतन निदेशालय, छापेमारी, बैंक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई

Loading

प्र्वतन निदेशालय, छापेमारी, बैंक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों, केंद्रीय जांच ब्यूरो, सीबीआई

                                                      धन की हेराफेरी

कोलकाता। प्र्वतन निदेशालय (ईडी) द्वारा शहर के 15 बैंकों की शाखाओं पर की गई छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। ईडी ने यह कार्रवाई बैंक अधिकारियों के संदिग्ध तौर पर बैंक अधिकारियों कालेधन को सफेद (वैध) करने में शामिल होने को लेकर की। बाद में इन दोनों व्यक्तियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया। ईडी अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। ईडी के पूर्वी क्षेत्र के एक अधिकारी ने कहा, “हमारी टीम ने एक बिक्री कर सलाहकार संजय जैन और एक निजी बैंक के अधिकारी को हिरासत में लिया है।

उनसे रातभर पूछताछ की गई। यह संदेह है कि दोनों कालेधन को सफेद करने में शामिल हैं। उन्हें सुबह में सीबीआई को सौंप दिया गया।” उन्होंने कहा, “हमने 14-15 सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों पर छापेमारी की, जहां करोड़ों रुपये नोटबंदी की घोषणा के बाद जमा किए गए हैं।” अधिकारी ने कहा कि कालेधन को कमीशन लेकर वैध किए जाने के आरोपों को लेकर एजेंसी लेनदेन के रिकार्ड की जांच कर रही हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending