Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बुलंदशहर दुष्कर्म : मामले की जांच हस्तांतरित करने को लेकर उप्र को नोटिस

Published

on

दुष्कर्म

Loading

दुष्कर्मनई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को बुलंदशहर दुष्कर्म मामले की जांच राज्य पुलिस से हस्तांतरित करने संबंधी याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति वी. नागप्पन की वाली पीठ ने दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की के पिता की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता फली नरीमन को मामले में अदालत की सहायता करने के लिए न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया है।

पीड़िता के पिता ने उत्तर प्रदेश पुलिस से मामला हस्तांतरित कराने की मांग के साथ ही अदालत से जांच की निगरानी करने का भी आग्रह किया है।

पीठ ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या या इस तरह के जघन्य अपराधों से जुड़े मामले में टिप्पणियां करने में सत्तासीन लोगों की भूमिका से संबंधित चार सवाल तैयार किए हैं, जिनके जवाब न्यायालय को ढूढ़ने हैं।

उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान को भी नोटिस जारी किया गया है, जिनके खिलाफ पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। खान ने कथित दुष्कर्म को राजनीतिक साजिश बताया था।

नाबालिग लड़की और उसकी मां के साथ 29 जुलाई को बुलंदशहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

पीड़िता के वकील ने अदालत से कहा कि पीड़िता को अपने पिता और अन्य परिजनों के सामने पांच घंटे तक आघात सहना पड़ा और जब उन्होंने फोन पर पुलिस को सूचना दी तो भी 25 मिनट तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending