Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में सर्द सुबह, 100 रेलगाड़ियां प्रभावित

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल के अंतिम दिन की सुबह सर्द रही। कोहरे के कारण बुधवार को 100 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ। उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 93 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं और आठ के समय में बदलाव किया गया है, जबकि दो को रद्द किया गया है।

सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कुछ दिनों से जारी कंपकपाती ठंड से राहत मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहने के आसार हैं।”

दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending