Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तितलियों को मिलेगा नया नाम

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पाई जाने वाली रंग-बिरंगी तितलियों की पहचान और उसे नया नाम देने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य सरकार की जैव विविधता बोर्ड ने यह पहल की है। जैव विविधता बोर्ड ने प्रदेश में पाई जाने वाली सभी तितलियों की प्रजातियों की पहचान करने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के जंतु विज्ञान विभाग को सौंपी है। विश्वविद्यालय की टीम प्रदेश के सभी जिलों में जाकर वहां तितलियों की गणना करेगी और उनकी फोटो और वीडियो भी बनाएगी, ताकि उनका पहचान की जा सके और नई तितलियों का नाम दिया जा सके। राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। पिछले दिनों आई एक वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया था कि पर्यावरण परिवर्तन का सबसे अधिक दुष्परिणाम तितलियों पर पड़ रहा है और वे मर रही हैं।

इस अध्ययन के बाद ठीक-ठीक अनुमान लगाया जा सकेगा कि पर्यावरण परिवर्तन का असर कितना पड़ रहा है।

जंतु विज्ञान विभाग की डॉ. अमिता कनौजिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जैव विविधता बोर्ड ने उन्हें प्रदेश की तितलियों की प्रजातियों को पहचान करने का काम सौंपा है। यह प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।

हाल में इस काम में जुटी टीम ने लखनऊ, ललितपुर और झांसी में जाकर अध्ययन शुरू कर दिया है। 33 प्रकार की प्रजातियों का पता चला है। इनमें से अधिकतर प्रजातियों के बारे में जानकारी है, जबकि कुछ नई प्रजातियों की पहचान हुई है। उनका नामकरण भी किया जाएगा।

डॉ. कनौजिया ने बताया कि जैव विविधता के लिए तितलियों पर काम शुरू करने की मुख्य वजह तितलियों का अत्यंत संवेदनशील होना है और पर्यावरण बदलाव का सीधा असर उन पर देखा जा सकता है।

अध्ययन में देखा जाएगा कि कौन-कौन प्रजाति किस क्षेत्र या जिले में पाई जाती हैं। इसका पूरा डाटा तैयार किया जाएगा। कुछ सालों बाद जब दोबारा अध्ययन किया जाएगा और पुराने डाटा को नए डाटा से मिलान किया जाएगा तब उनकी संख्या घटने-बढ़ने पर पर्यावरण बदलाव आदि के प्रभाव का आकलन ठीक से किया जा सकेगा।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending