Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली : टैक्सी में महिला से दुष्कर्म, चालक गिरफ्तार

Published

on

नई-दिल्ली,राष्ट्रीय-राजधानी-दिल्ली,दुष्कर्म,मेट्रो-स्टेशन,सीएनजी

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। एक सुनसान जगह पर ले जाकर टैक्सी चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कुछ समय तक पीछा करने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुवार रात पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में घटी। पीड़ित महिला ने रात 10.30 बजे के करीब द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन से मधु विहार स्थित अपने घर जाने के लिए काले रंग की पीली पट्टी वाली एक टैक्सी किराए पर ली थी।

राजधानी में पिछले चार माह में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। पुलिस उपायुक्त आर.ए. संजीव ने कहा कि पीड़ित महिला पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक शॉपिंग माल में काम करती थी। उपायुक्त ने बताया कि टैक्सी चालक रमेश कुमार (38) ने एक और सवारी को टैक्सी में बैठाया था जिसे उसने राजापुरी में उतार दिया। इसके बाद वह महिला को सीएनजी भरवाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। अधिकारी ने बताया कि एकांत जगह ले जाने के बाद चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने आपराधिक हमले का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर मुक्का और थप्पड़ मारा।

पास से ही गुजर रहे एक स्कूटर चालक ने महिला के चीखने की आवाज सुनी तो घटनास्थल से 75 मीटर दूरी पर खड़ी दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष की गश्ती वैन को इसकी सूचना दी। जैसे ही पुलिस की वैन घटनास्थल पर चक्कर लगाते हुए पहुंची, टैक्सी चालक महिला के साथ गाड़ी लेकर भाग निकला। आधा किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस टैक्सी को रोकने में कामयाब रही। संजीव ने कहा, “चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।” पुलिस ने कहा कि चालक नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है और 1996 से टैक्सी चला रहा है।

उस पर दुष्कर्म, जानबूझकर चोट पहुंचाना और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि राजधानी में बीते साल पांच दिसंबर को इसी तरह का एक और मामला सामने आया था। टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी उबेर की एक टैक्सी में चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। 32 वर्षीय आरोपी चालक के खिलाफ फिलहाल मामले की सुनवाई चल रही है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending