Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला शुरू

Published

on

Loading

दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला शुरू

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रगति मैदान में शनिवार को नौ दिवसीय विश्व पुस्तक मेला शुरू हो गया। मानव संसाधान विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया, जिसके बाद दोपहर में इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि मशहूर उड़िया लेखक व ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता प्रतिभा राय तथा विशेष अतिथि डेलिगेशन ऑफ द यूरोपियन यूनियन टू इंडिया के एंबेसेडर तोमास कोजलोवस्की थे।

इस मौके पर चिल्ड्रन्स पवेलियन में संगोष्ठि, पैनल चर्चा, कथावाचन, सृजनात्मक लेखन पर कार्यशाला सहित कई गतिविधियां हो रही हैं।

कार्यक्रम के आयोजक नेशनल बुक ट्रस्ट ने एक बयान में कहा, “नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में इस बार का थीम ‘मानुषी’ है, जिसमें महिलाओं द्वारा महिलाओं पर लेखन और प्राचीन समय से लेकर अब तक महिलाओं के लेखन की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया जाएगा।”

नेशनल बुक ट्रस्ट अपनी स्थापना का 60वां दिवस मना रहा है।

विश्व पुस्तक मेले में देश व विदेश से लगभग 800 प्रकाशकों ने हिस्सा लिया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending