Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दंगा के पुराने मामले में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष अदालत में पेश

Published

on

नई दिल्ली,दिल्ली विधानसभा,अध्यक्ष राम निवास गोयल,गोयल महानगरीय दंडाधिकारी सुनील कुमार शर्मा

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल वर्ष 2008 के दंगा मामले में शनिवार को यहां अदालत के समक्ष पेश हुए। गोयल महानगरीय दंडाधिकारी सुनील कुमार शर्मा के समक्ष पेश हुए। शर्मा ने ही उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द किया था। गोयल के अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर अदालत ने 21 मार्च को उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है। पुलिस ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने नौ मार्च 2008 को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यालय पर पत्थर फेंककर संपत्ति का नुकसान किया और उन्हें रोकने वाले पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की।

गोयल वर्तमान में आप के नेता और दिल्ली के शाहदरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुलिस ने मार्च 2008 में दिल्ली में माकपा के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने के खिलाफ गोयल, भाजपा नेताओं, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, जगदीश मुखी और आरती मेहरा सहित 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। जिन 21 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं, उनमें से एक की मौत हो गई है।

नेशनल

सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई केस में आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।

वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है।
दरअसल, ईडी और सीबीआई दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी और सीबीआई ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है। इसमें आप के नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं। ईडी ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को करार दिया है।

 

Continue Reading

Trending