Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : लखनऊ कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने की जमकर आतिश बाज़ी

Published

on

Loading

त्रिपुरा में पहली बार सरकार बनने का क्रेडिट UP BJP ने मोदी शाह के साथ साथ योगी आदित्यनाथ को भी दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने इस मौके पर कहा कि योगी की रैलियों और रोड शोज ने कमाल कर दिया। दरअसल त्रिपुरा में नाथ सम्प्रदाय के अनुयायियों की संख्या 20 लाख के आस पास है और 20 सीटों पर इसका सीधा असर पड़ता है। इन 20 में से 16 सीट बीजेपी ने जीती है। यहाँ योगी ने 7 सभाये और चार रोड शोज किये थे। इस जीत की ख़ुशी बीजेपी के लखनऊ दफ्तर में भी दिखाई दी। सुबह से परिणामो पर टकटकी लगाए नेताओ ने सरकार सुनिश्चित हो जाने के बाद पार्टी दफ्तर का रुख किया। पहले खबर आयी कि योगी खुद पार्टी दफ्तर आ रहे है लेकिन बाद में वे दिल्ली बुला लिए गए और महेंद्र पांडेय ने जश्न का मोर्चा संभाला। इस मौके पर मौजूद राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि ये जीत 2019 की विजय की शुरुआत है।

लाइफ स्टाइल

होम्योपैथी से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, देखें वीडियो

Published

on

Loading

Continue Reading

Trending