Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेलंगाना, आंध्र में लू से 30 मौतें

Published

on

हैदराबाद,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,प्रबंधन विभाग,सेल्सियस

Loading

हैदराबाद | तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप बरकरार है। रविवार को लू की चपेट में आए 30 और लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना और आध्र प्रदेश के कई इलाके इस समय लू की चपेट में हैं। तेलंगाना में लू के कारण जहां 25 लोगों की मौत हुई, वहीं आंध्र प्रदेश में पांच लोगों की जानें गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को हुई मौतों के अलावा इन दोनों राज्यों में अबतक लू से 223 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि मृतकों के आंकड़े के लिए वे जिला स्तर के अधिकारियों की ओर से पुष्टि होने का इंतजार कर रहे हैं। तेलंगाना के राजस्व सचिव बी. आर. मीणा ने कहा कि शुक्रवार तक मिली रपट के मुताबिक, राज्य में अबतक 128 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के आंकड़े को लेकर यह पहला आधिकारिक बयान था।

आंध्र प्रदेश में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में लू से 85 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना के खम्माम, नलगोंडा और रामागुंडम में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, जबकि हनमकोंडा और निजामाबाद में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश में दक्षिणी तटीय क्षेत्रों -मछल्लीपट्टनम और विजयवाड़ा- में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में लू का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को धूप से बचने और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को घरों के अंदर रहने और जरूरत पड़ने पर पूरी सुरक्षा के साथ बाहर निकलने के लिए कहा है। तेलंगाना के 10 जिलों और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में बीते एक सप्ताह से लू का कहर जारी है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending