Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तिआनजिन विस्फोट के बाद पानी के नमूनों की जांच, नहीं मिले विषैले तत्व

Published

on

Loading

बीजिंग। उत्तरी चीन के तिआनजिन में बुधवार देर रात एक गोदाम में हुए विस्फोटों के बाद शुक्रवार को पानी में किसी तरह के खतरनाक रसायन नहीं मिले। स्टेट ओसनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समुद्री जल में किसी तरह के विषाक्त तत्व नहीं मिले हैं। साइनाइड और वाष्पशील फिनोल जैसे खतरनाक तत्व नहीं पाए गए हैं और प्राणीप्लवक (जूप्लैंकटन) पर भी प्रभाव नहीं पड़ा है।

जांच के परिणाम समुद्री जल के 177 नमूनों की जांच पर आधारित हैं। ये नमूने तिआनजिन में स्थानीय समुद्री निगरानीकर्ताओं ने एकत्र किए थे।

एसओए ने कहा कि आगे यदि कोई बड़ा बदलाव पाया जाता है तो वे इस बारे में अवगत कराएंगे।

चीन के बंदरगाह शहर तिआनजिन के एक गोदाम में बुधवार देर रात हुए विस्फोटों में 50 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 17 दमकलकर्मी भी शामिल हैं। कुल 701 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 70 की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending