Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जिहाद के लिए भर्ती के आरोप में फ्रांस में 10 गिरफ्तार

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस की आतंकवाद विरोधी पुलिस ने सोमवार को सीरिया में जिहाद के लिए भर्ती करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर सीरिया में इस्लामिक विद्रोहियों की ओर से लड़ने के लिए लोगों को वहां भेजने का आरोप है। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि देशभर में छापेमारी की गई। पुलिस ने उत्तरी फ्रांस के नॉरमंडी तथा पेरिस के उपशहर तॉलाउज में जिहाद के लिए भर्ती करने वालों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “न्यायिक प्राधिकरण के साथ मिलकर संगठित जिहाद नेटवर्क का भंडाफोड़ और उसे नष्ट करना पुलिस की प्राथमिकता है।”

बयान में कहा गया है कि आतंक के बढ़ते खतरे को देखते हुए फ्रांस ने आतंकवादी इकाइयों को बेनकाब करने के लिए कई कदम उठाए हैं। साथ ही सीरिया से लौटकर देश में हमला करने की साजिश करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस के 900 से अधिक नागरिक या तो सीधे तौर पर सीरियाई गृह युद्ध में शामिल हैं या वे वहां जाने की योजना बना रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending