Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में निवेश के लिए चीनी पर्यटन कंपनियां आमंत्रित

Published

on

जापान , चीनी पर्यटन कंपनियां, चीन, जेईटीआरओ, शंघाई, जापानी अर्थव्यवस्था

Loading

टोक्यो| जापान में चीन के पर्यटकों की संख्या में इजाफे को देखते हुए जापानी अधिकारी चीन की पर्यटन कंपनियों को जापान में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। एनएचके वर्ल्ड की मंगलवार की रपट के मुताबिक, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेईटीआरओ) ने शंघाई में एक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें जेईटीआरओ के अधिकारियों ने कहा कि जापान में चीन के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि निवेश का एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है। अधिकारियों ने जापान में निवेश की प्रक्रिया भी समझाई। रपट के मुताबिक, जेईटीआरओ के शंघाई कार्यालय के प्रमख शिंतारो माइन ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने पर दूसरे क्षेत्रों में भी फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि चीन की कंपनियों के निवेश से जापानी अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा होगा। सम्मेलन में चीन की कंपनियों ने भी कहा कि उनके लिए जापान में निवेश का यह एक बहुत बड़ा अवसर है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending