Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जगद्गुरु कृपालु परिषत् ने आठ हजार निर्धनों व असहायों को बांटे कंबल

Published

on

Loading

JKP latestप्रतापगढ़। जगद्गुरु कृपालु परिषत् की ओर से रविवार को भक्तिधाम मनगढ़ में लगभग आठ हजार निर्धन और असहाय ग्रामीणों को कम्बल प्रदान किए गए। ये सम्पूर्ण कार्यक्रम जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं डा. विशाखा त्रिपाठी, डा. श्यामा त्रिपाठी और डा. कृष्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

Jagat guru kriapalu parishat 2बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की कुण्डा तहसील में स्थित मनगढ़ आश्रम में जगद्गुरु कृपालु परिषत् की ओर से निर्धनों और समाज के असहाय जनों को उनके जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर साल अनेकानेक दैनिक उपयोगी वस्तुओं का दान किया जाता है। इसी कड़ी में शीत ऋतु के शुरू होते ही गरम वस्त्र व कम्बल आदि दान किए जाते हैं।

चूंकि शीत ऋतु के प्रारम्भ होते ही निर्धनों और असहाय ग्रामीणों को यही चिंता सताती है कि वे किस प्रकार धन के अभाव में अपना व परिवार के लिए गरम कपड़ों व कम्बल आदि की व्यवस्था कर सकेंगे। अपनी नियमित आय में बड़ी मुश्किल से परिवार के लिए दो जून की रोटी की व्यवस्था कर पाने वालों के लिए इन अतिरिक्त खर्चों का बोझ उठा पाना अत्यन्त कठिन होता है। ऐसी स्थिति में ये कार्यक्रम उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending