Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जगद्गुरु कृपालु परिषत् ने वितरित किया कंबल

Published

on

Loading

भक्ति धाम, मनगढ़ (प्रतापगढ़)। जगद्गुरु कृपालु परिषत्-भक्ति धाम द्वारा भक्ति मन्दिर के सामने 600 से अधिक निर्धनों एवं अभावग्रस्त लोगों को कम्बल बाँटे गये। श्रीमहाराज जी की तीनों सुपुत्रियों सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी, सुश्री डॉ.श्यामा त्रिपाठी एवं सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी के नेतृत्व में कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जगद्गुरूत्तम श्रीकृपालु जी महाराज की सुपुत्रियों ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये बताया कि सर्दी का मौसम आते ही श्रीमहाराज जी सदैव अभावग्रस्त लोगों के दुःख से दुःखी हो जाते थे और उन्हें प्रतिवर्ष कम्बल, गरम कपड़े आदि बाँटते थे। यद्यपि श्रीमहाराज जी हमें इन चर्म-चक्षुओं से दिखाई नहीं दे रहे, परन्तु वे सदैव हमारे साथ हैं और हमें समाजसेवा करने की सतत् प्रेरणा दे रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending