Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Published

on

Navratri Puja

Loading

लखनऊ। नव संवत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ ही शनिवार से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत हो गई। नवरात्र की शुरुआत पर राजधानी लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस सहित यूपी के विभिन्न शहरों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा हो रही है। दूर-दराज इलाकों से भी श्रद्धालु देवी मां के प्रसिद्ध मंदिरों में शीश नवाने के लिए पहुंच रहे हैं और परिवार की सुख-शांति के लिए मन्नतें मांग रहे हैं।
20 मार्च शुक्रवार को दोपहर 3:27 बजे से चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा यानी नव संवत्सर (2072 कीलक संवत्सर) की शुरुआत हो गई है। चूंकि इस बार चतुर्थी-पंचमी एक ही दिन पड़ रही हैं, इसलिए आठ दिन के नवरात्र हैं। नवमी का व्रत 28 मार्च को रखा जाएगा।

शनिवार को मंदिरों के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मंदिर परिसरों के बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर के पुजारी छोटेलाल तिवारी ने बताया कि भगवती दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। हिमालय के यहां जन्म लेने से उन्हें शैलपुत्री कहा गया। इनका वाहन वृषभ है। तिवारी ने बताया कि उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है। इन्हें पार्वती का स्वरूप भी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि देवी के इस रूप ने ही शिव की कठोर तपस्या की थी और इनके दर्शन मात्र से वैवाहिक कष्ट दूर होते हैं।

आचार्य अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्रि में देवी की पूजा का खास महत्व है। दुर्गा का अर्थ है परमात्मा की वह शक्ति, जो स्थिर और गतिमान है, लेकिन संतुलित भी है। किसी भी तरह की साधना के लिए शक्ति का होना जरूरी है। यह शक्ति हमें देवी मां की पूजा करने से मिलती है।

विभिन्न मंदिरों में होंगे कार्यक्रम
राजधानी के ठाकुरगंज के मां बाघंबरी पूर्वी देवी सिद्धपीठ मंदिर, शास्त्रीनगर दुर्गा मंदिर, चौपटियां के संदोहन देवी मंदिर में इस बार भी हर दिन नई नई थीम पर मां का शृंगार होगा। इस दौरान देवी का फल, फूल, मेवा, शाकभाजी आदि से अलग-अलग दिन विशेष शृंगार किया जाएगा। पुराने लखनऊ के छोटी-बड़ी कालीजी मंदिर में नवरात्र भर भक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। इसके लिए साफ-सफाई रंग-रोगन ने तेजी पकड़ी है। उधर, ऐशबाग रामलीला मैदान में शनिवार से नौ दिनों तक चैती महोत्सव की धूम रहेगी। श्री रामलीला समिति ऐशबाग की ओर आयोजित महोत्सव में रोजाना सुबह से शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सांसद लालजी टंडन, महापौर डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending