Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

कोरोना का खतरा : बंद किया गया सांई बाबा मंदिर और सांई प्रसादालय

Published

on

Loading

 सांईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था, शिर्डी की तीर्थ समिती ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय योजना करने के लिए सांईबाबा समाधी मंदिर भाविक जनो के दर्शन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
 मंदिर की रोजाना पूजा और अर्चना यथावत चलती रहेगी। ये सूचना संस्थान के  प्रमुख कार्यकारी अधिकारी अरुण डोंगरे ने दी है। डोंगरे ने कहा कि दुनिया के कई देशो में कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों की संख्या बहुत अधिक देखे जाने की स्थिती में इस वायरस से ग्रस्त लोग भारत में भी देखें गए हैं।
शिर्डी देश का जाना माना भक्ती स्थल होने के कारण साईबाबा समाधी दर्शन के लिए दुनिया और देश के कोने कोने से भाविक यहां शिर्डी आते हैं। इस वजह से मंदिर तथा मंदिर परिसर में बहुत ज्यादा संख्या में भीड़ इकठ्ठा होती है।  राज्य शासन की ओर से कोरोना वायरस का प्रसार रोखने के लिए मार्गदर्शक सूचना जारी की गई है।
 श्री सांईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था, शिर्डी की तीर्थ समिती की ओर से दिनांक 17 मार्च 2020 दोपहर 03 बजे से श्री साईबाबा समाधी मंदिर साई भक्तों के साई दर्शन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इसी के साथ इस दौरान संस्थान के सांई प्रसादालय और भक्त निवास स्थान भी बंद रखे जाएंगे। जिन साई भक्तों ने ऑनलाईन दर्शन बुक किया गया है, उन्हे दिनांक 17 मार्च 2020 दोपहर 3 बजे तक दर्शन की सहुलियत दी जाएगी।

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending