Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन, श्रीलंका पारंपरिक रूप से मित्रवत पड़ोसी

Published

on

shi-jiping, china

Loading

बीजिंग| चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को श्रीलंका के 67वें राष्ट्रीय दिवस पर अपने श्रीलंकाई समकक्ष मैत्रिपाला सिरिसेना को बधाई दी और कहा कि दोनों देश पारंपरिक रूप से मित्रवत पड़ोसी हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने भी अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को बधाई संदेश भेजा।

शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और श्रीलंका पारंपरिक रूप से मित्रवत पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच संबंध स्थिर रहा और समय के साथ ज्यादा मजबूत हुआ है।

पिछले वर्ष सितंबर में श्रीलंका के अपने सफल दौरे को याद करते हुए शी ने कहा कि वह श्रीलंकाई जनता की विनम्रता और चीनी जनता के प्रति उनके मित्रवत स्वभाव से प्रभावित हैं।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन का श्रीलंका के साथ महत्वपूर्ण संबंध है और चीन दोनों देशों के साथ रणनीतिक व सहयोगपूर्ण साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए इस दक्षिण एशियाई देश के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार है।

इधर, केकियांग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि चीन और श्रीलंका के बीच 1957 में कूटनीतिक संबंध स्थापित होने के बाद से द्विपक्षीय संबंध बेहतर हुए हैं।

चीन पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने और आपसी सहयोग को विस्तार देने के लिए तैयार है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending