Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोहत्या पर प्रतिबंध का सरकार प्रयास करेगी : राजनाथ

Published

on

rajnath_singh

Loading

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास करेगी। मध्य प्रदेश के इंदौर में श्वेताम्बर जैन समाज के चतुर्विद सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविवार को सिंह ने कहा कि उनके दल की विचारधारा हमेशा से गोहत्या के विरोध में रही है। वे चाहते हैं कि इस पर प्रतिबंध लगे। इसके लिए उनकी सरकार सभी पक्षों से बात कर आम सहमति बनाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने काफी पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है। भाजपा कभी भी गोहत्या की समर्थक नहीं रही है। केंद्र सरकार भी इस दिशा में प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि जैन धर्म भारतीय संस्कृति का अनमोल रत्न है। यह ‘अहिंसा परमो धर्म:’ में विश्वास करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति कायम हो सकती है और आतंकवाद समाप्त हो सकता है। गृहमंत्री ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व आतंकवाद की चपेट में है। आतंकवाद का सफाया अहिंसा के दर्शन से ही संभव है। प्राचीन भारत में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का राज्याभिषेक जैन धर्म के अनुसार हुआ था। भारतीय संस्कृति पर जैन धर्म का बहुत गहरा प्रभाव है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैन धर्म इंद्रियों पर नियंत्रण पर जोर देता है। जिसने इन्द्रियों को जीत लिया है वही जैन है। जैन धर्म आत्मा के सत् चित् और आनंद में विश्वास करता है। कर्मो के परिणामस्वरूप ही कोई भी व्यक्ति सुखी या दुखी होता है।

नेशनल

सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई केस में आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।

वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है।
दरअसल, ईडी और सीबीआई दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी और सीबीआई ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है। इसमें आप के नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं। ईडी ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को करार दिया है।

 

Continue Reading

Trending