Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

क्‍या आपने देखी दुनिया की सबसे लम्‍बी टांगों वाली लड़की,यह है

Published

on

दुनिया, मॉडल दुनिया, रूस, लड़की, वर्ल्ड रिकॉर्ड

Loading

दुनिया की सबसे लम्‍बी टांगों का वर्ल्ड रिकॉर्ड रूस की मॉडल एकैटेरिना लिसिना के नाम है। यही नहीं, एकैटेरिना लिसिना नाम की इस 29 साल की मॉडल के नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के दो रिकॉर्ड शामिल हैं।

इन्हें दुनिया की लम्‍बी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है। इनकी लंबाई 6 फुट 9 इंच है। इनकी बाएं टांग की लम्‍बाई 132.8 सेमी और दाहिने टांग की लम्‍बाई 132.2 सेमी है।  यानी इनके दोनों टांगों की लंबाई 4 फुट से ज्‍यादा है।

एकैटेरिना की लम्‍बाई और उनकी लम्‍बी टांगों की वजह से पहले लोग उन्‍हें चिढ़ाया करते थे, लेकिन उन्‍होंने अपनी इसी कमी को अपनी ताकत बना लिया है।

वह मॉडलिंग भी करती है। एकैटेरिना लिसिना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसमें सभी सदस्‍य लम्‍बे हैं।

उनके भाई की ऊंचाई 6 फुट 6 इंच है और पिता की लंबाई 6 फुट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फुट 1 इंच है। लिसिना बताती हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मेरा नाम आना मेरी लिए बहुत ही गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें : VIDEO: लड़की ने 6 घंटे खुद के साथ कुछ भी करने की इजाज़त क्या दी, लोगों ने NAKED कर ब्लेड से काट डाला शरीर

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending