Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोहरे के कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

Published

on

Loading

छह लोग गंभीर रूप से हुए घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आठ वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में छह लोगों के घायल होने की खबर है।

घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल इस हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारण हाइवे में यातायात प्रभावित हो गया है।

यूपी में तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया हालांकि दिन चढऩे के साथ ही धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी जिससे ठंड बढऩे का अनुमान है। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूतमन तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending