Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शीतलहर ने ढाया सितम, जीरो डिग्री तक गिरा यूपी में पारा

Published

on

Loading

winter-in-Lucknowलखनऊ। सूबे की राजधानी वासियों को अब पयर्टन के लिए पहाड़ों पर जाने के लिए जरूरत नहीं रह गई है। वजह यह है कि यहां का तापमान ही शून्य के करीब जा पहुंचा है। हाड़ कंपाती शीतलहर के बीच शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के करीब 0.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और प्रदेश में सबसे ठंडा लखनऊ रहा। धूप खिलने के बावजूद कंपकंपी छूटती रही। देर शाम के बाद सिहरन और बढ़ गई। सूबे के अन्य जिलों का भी लगभग यही हाल रहा। 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार की रात पारा शून्य तक गिर गया और अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। साइबेरियन व स्थानीय हवाओं की आपसी क्रिया से पैदा हुए विंड चिल्ड इफेक्ट के कारण पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता के मुताबिक 19 जनवरी तक न्यून्तम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के भीतर ही रहने की संभावना है। मौजूदा समय में पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में कोहरा बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में पारा एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूतनम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 1़5 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending