Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसी राज्य के साथ कोई टकराव नहीं : राजनाथ

Published

on

नई दिल्ली,केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,केंद्र सरकार,मोदी सरकार

Loading

 

नई दिल्ली | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक राज्य की सरकार से अच्छे रिश्ते चाहती है और उनका किसी भी राज्य के साथ कोई विवाद नहीं है। मोदी सरकार के एक साल के कामकाज का लेखा-जोखा देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, “किसी भी राज्य सरकार से कोई विवाद नहीं है।”

राजनाथ से जब पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार उप-राज्यपाल के जरिए दिल्ली की सरकार चलाना चाहती है तो उन्होंने कहा, “हम उप-राज्यपाल के द्वारा दिल्ली की सरकार नहीं चलाना चाहते।” उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नौकरशाहों की नियुक्ति को लेकर उप-राज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच जारी विवाद के दौरान 21 मई को केंद्रीय गृमंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना में केंद्र ने राज्यपाल के अधिकारों का उल्लेख किया था।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending