Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रही है : नायडू

Published

on

Loading

कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रही है : नायडू

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। नायडू लोकसभा के 12 बजे तक स्थगित होने के बाद संसद के बाहर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

विपक्ष ने नगरोटा सैन्य शिविर में हुए आतंकवादी हमले और नोटबंदी को लेकर निचले सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में आने के बावजूद कांग्रेस के नए और पुराने साथी सदन छोड़कर चले गए। मैं नहीं जानता कि वे सदन छोड़कर क्यों गए।”

नायडू ने कहा, “सदन में उन्होंने नगरोटा आतंकवादी हमले से संबंधित प्रश्न उठाया और अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि तलाशी अभियान जारी है और अभियान समाप्त होते ही शहीद जवानों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी।”

विपक्ष हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देने की मांग कर रहा था।

नायडू ने कहा, “कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के जवानों पर राजनीति कर रही है, जो बेहद दुखद और निदंनीय है। देश की जनता ऐसी राजनीति से नफरत करती है।”

नायडू ने कहा, “हमने यह भी कहा कि सरकार को श्रद्धांजलि देने में कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन सदन की प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending