Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस ने बुकलेट में छापा ‘कश्मीर पर किया भारत ने कब्जा’

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए बुकलेट का दांव चला लेकिन वही दांव खुद उन पर उल्टा पड़ गया। बुकलेट में कश्मीर को ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ बताया गया है। इससे नाराज विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

यूपी बीजेपी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच’ शीर्षक से एक बुकलेट जारी की है। इसमें कश्मीर को “भारत अधिग्रहित कश्मीर” कहा गया है। यही नहीं बुकलेट के पेज नंबर 12 पर जो नक्शा बनाया गया है उसमें कश्मीर को ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ के तौर पर दिखाया गया है।

भाजपा प्रवक्ता शलभ ने कहा कि कश्मीर समस्या को पैदा करने वाली कांग्रेस पार्टी को यह साफ करना चाहिए कि वो भारत के साथ है या पाकिस्तान के साथ। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और कांग्रेस पार्टी को अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए।

बुकलेट में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का हवाला देते हुए लिखा गया है कि इसे पीओके और बलूचिस्तान होते हुए बनाया गया, जो अरब सागर में ग्वादर पोर्ट को चीन से जोड़ता है और ये चीनी पनडुब्बियों का सहारा बनेगा।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकार वार्ता की और यह किताब बांटी। पहले भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीर को पाक ऑक्यूपाईड कश्मीर कहा था, जिसके बाद उनके बयान पर बड़ा विवाद हुआ था। फिलहाल बुकलेट में इस गलती से अब कांग्रेस की ही किरकिरी हो रही है।

इस बीच पार्टी ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि यह बड़ी भूल है और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending