Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

देश के सबसे लंबे पुल पर मंडरा रहा खतरा

Published

on

Loading

गुवाहाटी। असम में बने देश के संबसे लंबे भूपेन हजारिका पुल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पुल की सुरक्षा के लिहाज से खुफिया रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद असम पुलिस ने पुल की सुरक्षा बढ़ा दी है। बीती 26 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पुल का उद्घाटन किया था जो असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है।

9.15 किलोमीटर लंबा पुल देश का सबसे लंबा पुल है और इससे अरुणाचल से लगी चीन सीमा पर भारतीय सेना का तेज मूवमेंट मुमकिन है। इस पुल के जरिए भारी सैन्य वाहनों को भी कम से कम समय में चीन सीमा पर ले जाया जा सकता है।

असम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी, स्पेशल ब्रांच) पल्लब भट्टाचार्य ने पुल पर खतरे की बात की पुष्टि की है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि हमें कुछ खुफिया जानकारियां मिली हैं और हमें लगता है कि पुल की सुरक्षा को लेकर खतरा है।

बता दें कि इस पुल के उद्घाटन के बाद चीन ने भारत को अरुणाचल प्रदेश में इंफ्ररास्ट्राकचर बनाने पर संयम रखने को कहा था। बीजिंग पहले से ही भारत के इस अंग पर अपने अधिकार का दावा करता आया है। फिलहाल सूत्रों की माने तो पुल की सुरक्षा को सीआईएसएफ के हवाले करने के लिए केंद्र के साथ बातचीत चल रही है, जिससे इस पुल की सुरक्षा चाक चौबंद हो जाए।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending