Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

करीना के बहाने लव जिहाद की मुहिम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूपी में लव जिहाद का मुद्दा फेल होने के बावजूद भगवा संगठन अब हिमाचल प्रदेश में इस मुहिम को परवान चढ़ाने में जुट गए हैं। अपनी इस मुहिम ने उन्होंने ताजा निशाना फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के बहाने साधा है। हिमाचल प्रदेश में यह कमान विश्व हिन्दू परिषद ने संभाली है।
हिमाचल विहिप ने अपने मुखपत्र हिमालय ध्वनि के संपादकीय में ‘लव जिहाद और धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण’ को मुद्दा बनाया है। लव जिहाद के खिलाफ अभियान को तेज करने के प्रयास में मुखपत्र के कवर पेज पर आधे बुर्के में करीना कपूर की तस्वीर छापी गई है। इसका विमोचन गुरुवार को होना है, लेकिन इससे पहले ही कवर पेज पर करीना की तस्वीर से विहिप का यह मुखपत्र विवादों से घिर गया है।
पत्रिका की संपादक और विहिप की महिला विंग दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल ने सफाई दी है कि करीना कपूर एक पब्लिक चेहरा हैं। इसलिए उनकी तस्वीर छापी गई है। ठुकराल का यह भी कहना है कि बॉलीवुड चेहरों को अपने व्यक्तिगत जीवन में भी अपने आचरण का पूरी तरह ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि जनता उनका अनुसरण करती है। वैसे शादी के समय करीना ने ये कहा था कि वह मुस्लिम धर्म कबूल नहीं करेंगी। अपना उपनाम कपूर भी नहीं छोड़ेंगी, बल्कि उसके साथ खान का उपयोग करेंगी। लेकिन कई बार उन्हें मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाते देखा गया। ठुकराल ने कहा कि करीना दोहरी जिंदगी जी रही हैं। यदि उन्होंने प्यार किया है तो वह पूरी तरह से मुस्लिम धर्म अपना लें। उनके इस दोहरे आचरण का युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। वे प्रेरित हो रहे हैं उनकी राह चलने को।
मुखपत्र के संपादकीय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा गया है। विहिप का कहना है कि 15 साल पहले हिमाचल में धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने में कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने सहयोगी आस्कर फर्नांडीस के जरिए रोड़ा अटकाने का प्रयास किया था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आलाकमान के दबाव को खारिज करते हुए राज्य में धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया था। भगवा परिवार ने वीरभद्र की सराहना भी की है।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending