Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एएसआई करेगा 25 स्‍मारकों को स्‍वच्‍छ

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 25 महत्वपूर्ण स्मारकों पर स्वच्छ भारत स्वच्छ स्मारक अभियान शुरू किया है। केंद्रीय पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय के प्रमुख कदमों की समीक्षा के लिए बैठक की। संस्कृति सचिव रवींद्र सिंह ने मंत्री को ताजा स्थिति से अवगत कराया। डॉ. शर्मा केंद्रीय संस्कृति राज्य (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री भी हैं।

संस्कृति सचिव ने शर्मा को बताया कि मंत्रालय का फोकस सुशासन पर है, जिसमें अनेक कदम जैसे डिजिटलीकरण, पुरालेख संबंधी कार्य, स्वच्छता अभियान, कानूनों में संशोधन और प्रशासकीय प्रक्रियाओं को तर्कसम्मत बनाना शामिल है। सचिव ने बताया कि ताज एवं हुमायूं के मकबरे पर ई-टिकटिंग व्यवस्था शुरू की जा चुकी है, जबकि अन्य स्थलों पर भी ई-टिकटिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य के मुताबिक टिकट के प्रावधान वाले सभी स्मारकों/स्थलों पर ई-टिकटिंग की व्यवस्था इस साल के अंत तक पूरी हो जानी चाहिए। इसी तरह उन सभी संग्रहालयों एवं अकादमियों के लिए टिकट ऑनलाइन मिलने लगेंगे, जहां टिकट खरीदने पड़ते हैं। रवींद्र सिंह ने बताया कि एएसआई के 25 महत्वपूर्ण स्मारकों पर स्वच्छ भारत स्वच्छ स्मारक अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि एएसआई ने इसका जिम्मा एक परियोजना के रूप में उठाया है।

उन्होंने पिछले साल शुरू किए गए प्रोजेक्ट मौसम पर भी रोशनी डाली, जिसमें हिंद महासागर के तटीय देशों के साथ संपर्क कायम करने पर जोर दिया गया है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending