Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : ममता ने मोदी को तानाशाह कहा

Published

on

Loading

उप्र : ममता ने मोदी को तानाशाह कहालखनऊ | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को राजधानी लखनऊ में नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान मोदी को तानाशाह करार देते हुए ममता ने कहा कि गरीब को अपनी बेटी की शादी के लिए भी मोदी के सामने जाकर गिड़गिड़ाना पड़ेगा। नोटबंदी के खिलाफ यहां लखनऊ में 1090 चौराहे पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “अब सपा और हम एक हैं। हम लखनऊ में इसलिए आए हैं क्योंकि हिंदुस्तान का इससे रिश्ता है।”

उन्होंने कहा, “उप्र ने हर लड़ाई में देश का नेतृत्व किया है। नेहरू और उनके बाद के नेता भी उप्र से हैं।”

इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, कैबिनेट मंत्री रामू वालिया, विधायक गोमती यादव, विधायक इंदल रावत, यूथ अध्यक्ष संतोष यादव, एमएलसी आनंद भदौरिया, एमएलसी सुनील सिंह साजन समेत सपा के कई नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम कयासों को दरकिनार कर लखनऊ में नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी के प्रदर्शन से किनारा कर लिया है। अचानक ही 1090 चौराहे की सुरक्षा बेहद कड़ी होने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जगह कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 1090 चौराहे पर एकत्र थे। जब उनको पता चला कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो वे लोग धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल ही शाम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, अमौसी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जोरदार स्वागत किया था। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending