Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘ईरान परमाणु वार्ता कठिन दौर में’

Published

on

अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस,जर्मनी, तेहरान, स्विट्जरलैंड, ईरान परमाणु वार्ता

Loading

 

लुसाने| तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व की छह शक्तियों तथा ईरान के बीच वार्ता कठिन दौर में है और इसे आगे बढ़ाने के लिए नए दृष्टिकोण की जरूरत है। मंगलवार की सुबह मंत्री स्तरीय विस्तृत बैठक के बाद एक यूरोपीय कूटनीतिक स्रोत ने यह बात कही। रूस की समाचार एजेंसी तास ने एक स्रोत के हवाले से कहा, “समझौता कठिन है। हमें एक नए दृष्टिकोण की जरूरत है, क्योंकि संवेदनशील मुद्दे पर बातचीत अभी बाकी है।” स्विट्जरलैंड के लुसाने में विश्व शक्ति समूह पी5प्लस1 (अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी) तथा ईरान के बीच बैठक लगभग 30 मिनट तक चली।
तास के एक संवाददाता ने कहा कि दोनों पक्षों ने भविष्य के राजनीतिक समझौते के लिए संभावित बातों पर चर्चा की, जो 30 जून की समय सीमा के पहले पूर्ण परमाणु करार की नींव रखेगा।  इससे पहले विश्व की छह शक्तियों की समन्वय बैठक लुसाने में हुई थी। बैठक मंत्री स्तरीय थी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending