Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस्लामाबाद पहुंचे चीनी राष्ट्रपति

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पाकिस्तान के अपने पहले दौरे पर सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाईट के मुताबिक यह नौ साल के लंबे अंतराल के बाद किसी चीनी राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा है।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, आर्मी स्टाफ प्रमुख (सीओएएस) जनरल रहील शरीफ, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल सदस्यों ने नूरखान हवाई अड्डे पर चीनी राष्ट्रपति की अगवानी की।

जिनपिंग का पाकिस्तान दौरा काफी महत्पूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दौरे में 45 अरब डॉलर की ‘पाकिस्तान-चीन आर्थिक गलियारा (पीसीईसी)’ परियोजना के लिए लगभग 28 अरब डॉलर की पहली किस्त जारी कर सकते हैं।

इस दौरान जिनपिंग के स्वागत में कंस्टीट्यूशन एवेन्यू में चारों ओर दोनों देशों के लहराते झंडे और ‘पाकिस्तान-चीन की दोस्ती जिंदाबाद’ के नारे वाले बैनर दिखे।

सूत्रों के मुताबकि, दोनों देश सीपीईसी के दायरे में निर्माण, ऊर्जा और संचार क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं से जुड़े लगभग 50 अरब डॉलर के समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

जिनपिंग को पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया जाएगा।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending