Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इन तस्वीरों को देखकर आपको भी लग जाएगा अंदाजा, धरती का अस्तित्व खतरे में है

Published

on

Loading

आपने हमेशा सुना होगा कि चीन अपनी ताकत बढाने के लिए नयी-नयी तकनीक ईजाद करता रहता है। चीन विकास के लिए रोज नए- नए कदम उठा तो रहा है लेकिन यह विकास किस काम का जब प्रदूषण लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगे।

जितनी तेजी से यह देश आगे बढ़ रहा है, प्रदूषण भी इस देश में उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। चीन से आईं कुछ तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीन में इस समय प्रदूषण का क्या हाल है।

एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक फैक्ट्री के पास प्रदूषण से नदी का ऐसा हाल हो गया मानो यह खून की नदी हो। चीन की यह तस्वीरें डरा देने वाली हैं।

साथ ही मन में ढ़ेरों सवाल पैदा करती हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी यह सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या पृथ्वी का अंत नजदीक है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending