Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इंदिरा, राजीव पर टिप्पणी को लेकर मंत्री ने खेद जताया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार को अपनी उस टिप्पणी पर खेद प्रकट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की ‘गलत नीतियों’ के कारण इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हुई थी। संसद में गुरुवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने, कांग्रेस सांसदों द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद खेद प्रकट किया, साथ ही उन्होंने नोटिस भी दिया है।

संसदीय मामलों के मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि मंत्री ने जो भी कहा था, वह सही नहीं था। लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने गहलोत से माफी की मांग की। उस वक्त हालांकि वह सदन में मौजूद नहीं थे।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंत्री को सदन में उपस्थित होने पर जोर दिया। उन्होंने अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से सदन की कार्यवाही अल्पकाल के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया। उनकी मांग का नायडू ने विरोध किया।

कांग्रेस सदस्य जब अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंच गए, तब गहलोत ने सदन में प्रवेश किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में वह कांग्रेस के दोनों नेताओं (इंदिरा, राजीव) की इज्जत करते हैं। गहलोत ने कहा, “यदि किसी की भावना को ठेस (मेरी टिप्पणी से) पहुंची है, तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं।”

कांग्रेस सदस्य के.सी.वेणुगोपाल ने इस मुद्दे को गुरुवार को उठाया था, जिन्होंने गहलोत की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाने की मांग की थी।

नेशनल

स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मौजूद रहे। सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है। उन्होंने 2019 में भी इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी।

नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया जो करीब दो किमी लंबा था। यह भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया।

इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद ईरानी ने कहा, ‘आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया। ‘मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो।

बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल हैं।

Continue Reading

Trending