Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : रॉयल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

Published

on

मुंबई,राजस्थान रॉयल्स,इंडियन प्रीमियर लीग,सनराइजर्स हैदराबाद,शेन वाटसन (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ,डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स

Loading

मुंबई | राजस्थान रॉयल्स ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल्स 11 मैचों से 14 अंक हासिल कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सनराइजर्स नौ मैचों में आठ अंक हासिल कर सातवें पायदान पर हैं।

रॉयल्स में इस मैच के लिए दो बदलाव किए गए हैं। टिम साउदी की जगह क्रिस मोरिस और रजत भाटिया की जगह प्रवीण तांबे को टीम में वापस बुलाया गया है।सनराइजर्स में भी दो बदलाव हुए हैं। डेल स्टेन की जगह रवि बोपारा और बिपुल शर्मा की जगह इशांत शर्मा को बुलाया गया है।

टीम : 

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, करुण नायर, संजू सैमसन, स्टुअर्ट बिन्नी, जेम्स फॉल्कनर, क्रिस मोरिस, दीपक हुडा, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, नमन ओझा, हनुमा विहारी, कर्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending